Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैगंबर पर पूर्व बीजेपी नेता की टिप्पणी के विरोध में कुवैत के सुपरमार्केट ने हटाए भारतीय उत्पाद

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 6 June, 2022
पैगंबर के खिलाफ पूर्व बीजेपी नेता की टिप्पणी के विरोध में कुवैत में एक सुपरमार्केट ने भारतीय उत्पादों को अपने शेल्फ से हटा दिया है। एक वीडियो में स्टोर के कर्मचारियों को शेल्फ में रखे उत्पादों को हटाते या ढंकते देखा जा सकता है। स्टोर के सीईओ ने कहा, "कुवैती मुस्लिम के तौर पर...हम पैगंबर का अपमान...बर्दाश्त नहीं कर सकते।"