पैगंबर पर बयान के खिलाफ रांची में हुई हिंसा की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रांची में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए शनिवार को दो सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी।
read more at भाषा


