पैगंबर विवाद को लेकर प. बंगाल में फिर हुई हिंसा, भीड़ ने ट्रेन में की तोड़फोड़ व पत्थरबाज़ी
पैगंबर विवाद को लेकर नादिया (पश्चिम बंगाल) में हिंसात्मक प्रदर्शन हुआ है। पूर्वी रेलवे के पीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि एक हज़ार लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने बेथुयाडहरी रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर खड़ी लोकल ट्रेन पर पथराव व तोड़फोड़ किया जिसमें कुछ लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि हमले के कारण लालगोला लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।
read more at Times Now नवभारत


