पैपराज़ी मेल सेलिब्रिटीज़ को सर कहते हैं लेकिन फीमेल को उतना सम्मान नहीं देते: तारा सुतारिया
अभिनेत्री तारा सुतारिया ने कहा है कि उन्होंने कई वीडियोज़ में पैपराज़ी द्वारा मेल सेलिब्रिटीज़ को 'सर' कहकर संबोधित करते हुए सुना है जबकि फीमेल सेलिब्रिटीज़ को वे उस तरह का सम्मान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम 'मैम' या 'जी' कहलाना चाहते हैं...इससे बस लगता है...'आदमी बड़ा है इसलिए उसे अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए'।"


