पैर के नीचे लकड़ी का टुकड़ा चिपकाकर एमपी में 'अग्निवीर भर्ती' में पहुंचे अभ्यर्थी
एक अधिकारी ने बताया है कि सागर (एमपी) में विग लगाकर और पैर के नीचे लकड़ी का टुकड़ा चिपकाकर 'अग्निवीर भर्ती' रैली में पहुंचे 2 अभ्यर्थी पकड़े गए जिन्हें बाहर कर दिया गया। अधिकारी के मुताबिक, दोनों ने लंबाई बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। बकौल अधिकारी, चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए भोपाल और जबलपुर भेजा गया है।
read more at News18 हिंदी


