पैर नहीं उठा पाता था, ड्राइवर मेरे पैर उठाकर कार में रखते थे: 230 किलो वज़न होने पर अदनान
गायक अदनान सामी ने कहा है कि जब वह करीब 230 किलोग्राम के थे तब उनके पैर इतने भारी हो गए थे कि वह उन्हें उठाकर कार में नहीं बैठ पाते थे। उन्होंने कहा, "ड्राइवरों को ट्रेनिंग दी गई थी कि जैसे ही मैं कार के पास आऊं, वे मेरे पैर उठाकर उन्हें कार में रखने में मेरी मदद करें।"


