Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैरा निशानेबाज़ी विश्व कप में मनीष नरवाल ने जीते 2 रजत व रूबीना फ्रांसिस ने जीता कांस्य पदक

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 13 March, 2024
भारतीय पैरा निशानेबाज़ मनीष नरवाल ने बुधवार को डब्ल्यूएसपीएस (वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स) पैरा निशानेबाज़ी विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं, रूबीना फ्रांसिस ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (एसएच1) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में दिन का तीसरा पदक डाला।
read more at भाषा