पैराग्लाइडिंग के दौरान हिमाचल में 25-30 फीट की ऊंचाई से गिरकर हुई दो लोगों की मौत
बीर बिलिंग (हिमाचल प्रदेश) में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग के दौरान 25-30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर ग्लाइडर के हेल्पर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पायलट घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हेल्पर राकेश कुमार ग्लाइडर को धक्का देने के दौरान एक रस्सी में फंस गया था जिसके बाद ग्लाइडर का नियंत्रण बिगड़ने से यह हादसा हुआ।
read more at भाषा


