पैसों के अवैध लेनदेन के मामले में यूपी की अफसर ज्योति मौर्य के खिलाफ दिए गए जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश नियुक्ति विभाग ने पैसों के अवैध लेनदेन के मामले में बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंपी गई है और उन्होंने जांच कमिटी बना ली है। दरअसल, ज्योति के पति आलोक मौर्य ने उन पर लोगों से ₹6 लाख/माह वसूलने के आरोप लगाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


