पॉर्नोग्राफी से जुड़े एक केस में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज
मुंबई की एक सत्र अदालत ने मालवानी थाने में दर्ज पॉर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम ज़मानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। मामले में महिला शिकायतकर्ता का आरोप है कि 'बोल्ड सीन' के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाकर उससे ज़बरदस्ती 'नग्न व अर्धनग्न' शूट करवाए गए।
read more at अमर उजाला


