पोर्शा हादसे में नाबालिग के दादा को किया गया अरेस्ट, ड्राइवर को धमकाने का है आरोप
पुणे के पोर्शा हादसे में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग आरोपी के दादा पर ड्राइवर को धमकाने और घटना वाले दिन उसे अपने घर पर बंधक बनाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
read more at जनसत्ता


