Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पोलार्ड को हम दादा जी बुलाते हैं, वह दिल से एकदम गुजराती हैं: हार्दिक पांड्या

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 18 October 2021
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ी कायरन पोलार्ड के बारे में कहा है, "हम उन्हें दादा जी बुलाते हैं। वह वेस्टइंडीज़ से हैं लेकिन दिल से एकदम गुजराती हैं।" उन्होंने कहा, "वह (पोलार्ड) वाकई उस भारतीय की तरह काम करते हैं...जो कार खरीदने की जगह प्रॉपर्टी खरीदने में विश्वास रखता है...क्योंकि उसकी कीमत बढ़ती है।"