Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई लूट के बाद दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 June, 2023
दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े हुई लूट के बाद पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और सोमवार रात को राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। गौरतलब है, प्रगति मैदान में 4 बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर गुरुग्राम जा रहे डिलीवरी एजेंट व उसके सहयोगी से ₹2 लाख लूट लिए थे।