Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रज्ञा ठाकुर की आपत्ति के बाद एमपी में सांडों की नसबंदी का कार्यक्रम हुआ स्थगित

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 14 October 2021
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में चलाए जाने वाले सांडों के बधियाकरण (नसबंदी) कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है। बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा था, "मुझे लगता है...यह कोई आंतरिक षड्यंत्र है और इसमें सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि देसी गोवंश को...कभी कोई नष्ट नहीं कर सकता।"