प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर हुई जारी
इसरो ने चंद्रमा पर बुधवार सुबह प्रज्ञान रोवर द्वारा खींची गई विक्रम लैंडर की पहली तस्वीर 'X' (ट्विटर) पर जारी की है। इसके साथ इसरो ने लिखा, "कृपया मुस्कुराएं...यह तस्वीर रोवर पर लगे नैविगेशन कैमरे द्वारा ली गई।" गौरतलब है कि भारत 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक स्पेसक्राफ्ट लैंड करने वाला पहला देश बना था।
read more at News18 हिंदी


