प्रज्वल को मास रेपिस्ट बताने पर जेडीएस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
पूर्व जेडीएस नेता व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को मास रेपिस्ट बताने को लेकर जेडीएस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जेडीएस ने कहा, "राहुल ने प्रज्वल पर 400 महिलाओं का रेप करने का आरोप लगाया है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए ज़रूरी है कि राहुल एसआईटी को उन 400 महिलाओं की जानकारी दें।"


