Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रज्वल मामले में वीडियो शेयर करने वालों को एसआईटी ने दी कार्रवाई की चेतावनी

short by रघुवर झा / on Tuesday, 7 May, 2024
हासन (कर्नाटक) लोकसभा सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले की जांच कर रही एसआईटी ने लोगों को सोशल मीडिया पर मामले से जुड़े वीडियो शेयर करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसआईटी ने लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील करते हुए कहा कि वीडियो शेयर करने से पीड़ितों की प्रतिष्ठा व सम्मान को नुकसान होगा।