प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर महिला पुलिसकर्मियों के दल ने किया था गिरफ्तार
कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी व जेडीएस से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एसआईटी की महिला पुलिसकर्मियों के दल ने गिरफ्तार किया था। 'भाषा' ने एसआईटी के सूत्रों के हवाले से बताया कि ऐसा जान-बूझकर किया गया और इससे पीड़िताओं को प्रतीकात्मक संदेश भी दिया गया कि महिला अधिकारी किसी से नहीं डरती हैं।
read more at लेटेस्टली


