प्रज्वल वापस नहीं लौटे तो उनके पासपोर्ट को रद्द किया जाएगा: कर्नाटक के गृह मंत्री
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा है कि कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी व सांसद प्रज्वल रेवन्ना अगर 31 मई को भारत नहीं लौटते हैं तो उनके पासपोर्ट को रद्द करने जैसी कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा, "कानून के अनुसार उनके (प्रज्वल) खिलाफ वॉरंट जारी किया गया है इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना होगा।"
read more at भाषा


