Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रतिद्वंद्वी कंपनी प्रताप स्नैक्स को खरीदने के लिए बातचीत कर रही है हल्दीराम: रिपोर्ट

short by रौनक राज / on Thursday, 18 January, 2024
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हल्दीराम अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी प्रताप स्नैक्स में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है। बकौल रिपोर्ट, यह बातचीत शुरुआती चरण में है और इसमें मूल्यांकन को लेकर चर्चा नहीं हुई है। इस रिपोर्ट के बाद गुरुवार को येलो डायमंड ब्रैंड के तहत स्नैक्स बनाने वाली प्रताप स्नैक्स के शेयर 10.73% चढ़कर बंद हुए।
read more at Reuters