प्रतिबंध लगने के बाद पीएफआई ने भंग किया संगठन; कहा- सरकार का फैसला स्वीकार करते हैं
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने सरकार द्वारा 5 साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद संगठन को भंग कर दिया है। केरल में पीएफआई के महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा, "संगठन सरकार का फैसला स्वीकार करता है।" इससे पहले जांच एजेंसियों ने देश के कई हिस्सों में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
read more at News24 हिन्दी


