प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े होने के शक में यूपी एटीएस ने 55 लोगों को हिरासत में लिया
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, आज़मगढ़, सहारनपुर व गाज़ियाबाद समेत कई अन्य ज़िलों में एटीएस ने रविवार को छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े होने के शक में करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, एटीएस इनके बैंक खातों और आर्थिक लेन-देन की भी छानबीन कर रही है।
read more at News18 हिंदी


