Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रतिस्पर्धा आयोग के ₹1,338 करोड़ के जुर्माने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची गूगल: रिपोर्ट्स

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 8 January, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के ₹1,337.76 करोड़ के जुर्माने पर रोक लगाने से इनकार करने के नैशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। गौरतलब है कि आयोग ने गूगल पर यह जुर्माना बाज़ार में अपने वर्चस्व का गलत इस्तेमाल करने को लेकर लगाया है।