Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 8 November, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "गुरु नानक देव जी ने 'एक ओंकार' का संदेश देते हुए कहा कि 'ईश्वर एक है और सर्वव्यापक है'।" प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "आशा है कि उनकी महान शिक्षाएं...करुणामय समाज बनाने के...प्रयास में हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।"
read more at LatestLY