प्रपोज़ल ठुकराने पर युवक ने यूपी में 18 वर्षीय लड़की के सिर में गोली मारकर की उसकी हत्या
भदोही (उत्तर प्रदेश) में बुधवार शाम एक युवक ने करीब 18-वर्षीय एक लड़की के सिर में कथित तौर पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। भदोही के एसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ने लड़की को प्रपोज़ किया था जिसे ठुकराने पर उसने घटना को अंजाम दिया। बकौल कुमार, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


