प्रभु राम से घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना है: एमपी में बावड़ी की छत धंसने पर यूपी सीएम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे पर कहा, ''मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिजन के साथ हैं।'' उन्होंने कहा, ''प्रभु श्रीराम से सबकी कुशलता के साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।'' गौरतलब है, हादसे में अबतक 13 लोगों की मौत हुई है।
read more at ABP न्यूज़


