Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रयागराज के आसमान में देखी गई इंद्रधनुषी रंग की 'सन हेलो' परिघटना, सामने आईं तस्वीरें

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 28 April, 2023
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के आसमान में शुक्रवार की दोपहर एक दुर्लभ खगोलीय परिघटना 'सन हेलो' दिखी जिसमें सूरज के चारों ओर इंद्रधनुषी रंग का घेरा बना हुआ था। कई ट्विटर यूज़र्स ने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। दरअसल, वातावरण में मौजूद बर्फ के क्रिस्टल से सूरज के प्रकाश का संपर्क होने पर यह परिघटना होती है।