Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रसव के 2 दिन बाद महिला को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने पर गुजरात एचसी ने जीपीएससी को लगाई फटकार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 16 January, 2024
गुजरात हाईकोर्ट ने एक महिला को डिलीवरी के 2 दिनों बाद घर से करीब 300 किलोमीटर दूर जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाने को लेकर गुजरात पब्लिक सर्विस कमिशन (जीपीएससी) को फटकार लगाते हुए इस फैसले को 'लैंगिक असंवेदनशीलता' करार दिया है। महिला ने इंटरव्यू के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की थी जिसे जीपीएससी ने अस्वीकार कर दिया था।