प्रियंका के न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे विक्की कौशल और कटरीना, सामने आई तस्वीर
अभिनेत्री कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क स्थित भारतीय रेस्टोरेंट 'सोना' में गए थे जिसकी तस्वीर कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "घर से दूर एक घर...हमेशा की तरह आप (प्रियंका) जो भी करती हैं, बेमिसाल होता है।" प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो को रीशेयर किया है।
read more at हिन्दुस्तान


