Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर महिलाओं को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: विजयन

short by shashank mishra / on Wednesday, 11 August 2021
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि प्रेम प्रस्तावों को ठुकराने पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे लोगों पर नज़र रखेगी जिनका महिलाओं को प्रताड़ित करने व पीछा करने का इतिहास है। बकौल विजयन, पुलिस दोषियों के खिलाफ नरम रुख नहीं अपनाएगी।