प्रेम सिंह तमांग ने दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने तमांग और उनके मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिक्किम में सत्तारूढ़ एसकेएम ने विधानसभा चुनाव में 32 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है।


