प्रेमी व प्रेमिका की खुदकुशी के बाद परिवारों ने गुजरात में करवाई दोनों की प्रतिमाओं की शादी
तापी (गुजरात) ज़िले में प्रेमी व प्रेमिका के आत्महत्या करने के करीब 6 महीने बाद उनके परिवारों ने दोनों की प्रतिमाओं की शादी करवाई है। लड़की के एक रिश्तेदार ने बताया कि लड़के का उनके परिवार से दूर का रिश्ता था जिसके चलते दोनों की शादी नहीं करवाई गई थी लेकिन अब दोनों परिवारों की मंज़ूरी से यह शादी हुई।
read more at abp न्यूज़


