प्रोड्यूसर संदीप सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
फिल्म प्रोड्यूसर संदीप सिंह को सोशल मीडिया पर इस साल कई बार जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 21-वर्षीय कृष्ण मुरारी सिंह को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सुशांत सिंह राजपूत का फैन है और दिवंगत ऐक्टर के बारे में की गई संदीप की टिप्पणी से आहत था।


