प्लास्टिक के गिलास में चाय पीने वालों को बीमार कर दो: प्रार्थना करते हुए राजस्थान के मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें वह एक मंदिर में प्रार्थना करते हुए कहते दिख रहे हैं, "जो (लोग)...प्लास्टिक के गिलास में चाय पीते हैं...उनको बीमार कर देना।" उन्होंने आगे कहा, "उनके घर में किसी न किसी का हाथ तोड़ देना, पैर तोड़ देना।" 'आजतक' के मुताबिक, यह वीडियो 2019 का है।
read more at ABP न्यूज़


