Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फेंगल तूफान के चलते इंडिगो ने तमिलनाडु में कई उड़ानें कीं रद्द, कई ट्रेनें भी कैंसल

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 28 November, 2024
चक्रवाती तूफान फेंगल के तमिलनाडु की ओर बढ़ने की संभावना के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम एयरपोर्ट से आने और जाने वालीं कई उड़ानें रद्द कर दीं। इसके अलावा देशभर में आज चलने वाली कई ट्रेनें भी कैंसल कर दी गई हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइज़री भी जारी की है।