'रामायण' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद प्रशंसकों ने अभिनेत्रियों की वेशभूषा पर सवाल उठाए हैं। रानी कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता बॉर्डर वाली साड़ी जबकि शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज में दिखीं। साई पल्लवी 14-साल के वनवास के दौरान आधुनिक अंदाज में साड़ी पहने दिखीं। यूज़र ने कहा, "यह त्रेता युग या 2026 है?"