फेक NCC कैंप में तमिलनाडु में 13 छात्राओं का हुआ यौन शोषण, प्रिंसिपल समेत 11 लोग हुए अरेस्ट
तमिलनाडु के कृष्णागिरी में आयोजित एक फर्ज़ी एनसीसी कैंप में कम-से-कम 13 स्कूली छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैंप के आयोजक, प्रिंसिपल, 2 शिक्षकों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस व राज्य सरकार से 3 दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
read more at लेटेस्टली


