फुकेत-मुंबई फ्लाइट के टॉयलेट में स्मोक कर रहा था यात्री, धुआं निकलने पर मची अफरा-तफरी
फुकेत (थाईलैंड) से मुंबई आ रही फ्लाइट में शुक्रवार रात एक यात्री द्वारा टॉयलेट में स्मोक करने का मामला सामने आया है। वहीं, धुआं निकलता देख यात्रियों को आग लगने का शक हुआ और अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट के मुंबई में उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर विमान अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
read more at इंडिया टीवी


