फॉक्सकॉन द्वारा भारत में विवाहित महिलाओं को काम पर न रखने के दावों पर केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु श्रम विभाग से रॉयटर्स की उस रिपोर्ट पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिसमें कहा गया है कि फॉक्सकॉन ने देश में अपने प्लांट में विवाहित महिलाओं को नौकरी देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पारिवारिक ज़िम्मेदारियों व गर्भावस्था जैसे कारणों के चलते एप्पल की सप्लायर फॉक्सकॉन ऐसा कर रही है।


