फिज़िक्सवाला व सात्विक ग्रीन समेत 7 कंपनियों के IPO को सेबी से मिली मंज़ूरी
सेबी ने एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला और सोलर पैनल निर्माता सात्विक ग्रीन एनर्जी समेत 7 कंपनियों को आईपीओ लॉन्च करने की मंज़ूरी दी है। इसके अलावा इनमें विनिर इंजीनियरिंग, प्रणव कंस्ट्रक्शंस, फुजीयामा पावर सिस्टम्स, एसआईएस कैश सर्विसेज़ व एनलोन हेल्थकेयर शामिल है। 14 से 18 जुलाई के बीच इन कंपनियों को सेबी से 'ऑब्जर्वेशन' हासिल हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


