फुटबॉल कोच ने 'करियर बना दूंगा' बोलकर तीन साल तक किया नाबालिग का रेप, फोटो-वीडियो बनाया
पालघर (महाराष्ट्र) में 36-वर्षीय अभिजीत मेंडल नामक फुटबॉल कोच को नाबालिग खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने खिलाड़ी को 'करियर बनाने' का वादा करके उससे तीन साल तक कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाया था जिससे वह उसे ब्लैकमेल करता था।
read more at News18 हिंदी


