Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फुटबॉल कोच ने US के स्कूल में छात्रों को घंटेभर में 400 पुशअप लगाने को कहा, कई पड़े बीमार

short by तान्या झा / on Monday, 6 January, 2025
टेक्सस (अमेरिका) की एक महिला ने रॉकवॉल-हेल्थ हाई स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चे के फुटबॉल कोच और 12 असिस्टेंट कोच पर मुकदमा दायर किया है। महिला ने कोच पर छात्रों को घंटेभर बिना आराम व पानी पिए करीब 400 पुशअप्स करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बच्चे बीमार पड़ गए और उनके मसल्स के टिश्यू फट गए।