फूड ब्लॉगर ने स्वरा की वज़न बढ़ने से पहले व बाद की तस्वीरें कीं शेयर; अभिनेत्री ने दिया जवाब
फूड ब्लॉगर नलिनी उनागर ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वज़न बढ़ने से पहले और बाद की तस्वीरें ट्वीट कर लिखा है, "उन्होंने (स्वरा) ऐसा क्या खाया?" इस पर स्वरा ने लिखा, "उन्होंने (स्वरा) एक बच्चे को जन्म दिया है। कुछ बेहतर करो नलिनी।" ब्लॉगर की पोस्ट पर एक X यूजर ने लिखा, "आपको शर्म आनी चाहिए। आपको अनफॉलो कर दिया।"
read more at Hindustan Times


