Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फोन पर आता है साइलेंट कॉल? AI के ज़रिए ठगी कर रहें जालसाज़, जानें कैसे रहें सुरक्षित

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 24 March, 2026
एआई के ज़रिए जालसाज़ साइलेंट कॉल कर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे स्कैम में जालसाज़ अनजान नंबर से कॉल कर खुद चुप रहते हैं और जैसे ही व्यक्ति 'हैलो' बोलता है तो वे उसकी आवाज़ रिकॉर्ड कर एआई की मदद से कॉपी/क्लोन बनाकर अलग-अलग तरह से ठगी करते हैं। साइलेंट कॉल आने पर पहले खुद कुछ न बोलें।