Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फीफा विश्व कप विजेताओं को पहली बार मिलेंगी खास चैंपियनशिप रिंग्स, तस्वीर आई सामने

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 17 July, 2026
फीफा विश्व कप-2026 के विजेताओं को पहली बार खास चैंपियनशिप रिंग्स दी जाएंगी। कुल 2,026 यूनिक सीरियल नंबर वाली रिंग्स बनाई जाएंगी जिनमें से 30 विजेता टीम को दी जाएंगी, जबकि 1,996 दुनियाभर के प्रशंसकों के लिए उपलब्ध होंगी। रिंग के एक तरफ फीफा विश्व कप ट्रॉफी उकेरी गई है, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुरूप विशेष डिज़ाइन होगा।
read more at FIFA