फेमस होने के लिए ब्राज़ील की इन्फ्लुएंसर ने रची अपनी किडनैपिंग की साज़िश, हुई गिरफ्तार
ब्राज़ील की 27-वर्षीय मोनिकी फ्रागा नामक इन्फ्लुएंसर को अपनी व पति की किडनैपिंग की झूठी साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्फ्लुएंसर ने दावा किया था कि 3 हथियारबंद लोगों ने उन्हें किडनैप कर $1,00,000 (₹93 लाख) की फिरौती मांगी। बकौल पुलिस, फेमस होने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इन्फ्लुएंसर ने नाटक रचा था।
read more at Hindustan Times


