फायर कॉल पर 24KM दूर से पहुंची दमकल की गाड़ी से गुजरात में BJP विधायक ने धुलवाया अपना बंगला
दाहोद (गुजरात) में आग लगने की सूचना पर 24-किलोमीटर दूर से पहुंची फायर ब्रिगेड से बीजेपी विधायक बच्चूभाई खाबड़ के बंगले की बाहरी दीवारें धुलाने का वीडियो सामने आया है। नगरपालिका अध्यक्ष के अनुसार, दिवाली की सफाई के लिए दीवारों पर लगी धूल धोने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाई गई जिसके लिए विधायक के बेटे से ₹2,700 शुल्क वसूला है।
read more at News18 हिंदी


