फिर आटे की किल्लत की चपेट में आया पाकिस्तान
पाकिस्तान में आटे के दाम में फिर उछाल दिख रही है। सिंध सरकार का गेहूं पर सब्सिडी देकर बाज़ार को स्थिर करने की कोशिशें फेल साबित हुईं। मिल मालिकों ने सरकारी गेहूं लेने से मना कर दिया। उनका आरोप है कि फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी गोदाम से गेहूं रिलीज़ करने के लिए प्रति-बैग 1,200 पाकिस्तानी रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।
read more at इंडिया टीवी


