फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में किन भारतीय कंपनियों को मिली है जगह?
फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में 9 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इसमें दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड 86वें और एलआईसी 95वें स्थान पर है। सूची में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन 116वें, एसबीआई 178वें, ओएनजीसी 180वें और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन 258वें पायदान पर है। वहीं, सूची में टाटा मोटर्स (271वें), एचडीएफसी बैंक (306वें) और राजेश एक्सपोर्ट्स (463वें) भी शामिल हैं।
read more at ABP न्यूज़


