फिर दिखा थार का कहर, द्वारका एक्सप्रेसवे पर पीछे से आई कार ने बाइक सवारों को उड़ाया
दिल्ली-गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक थार चालक ने बाइक को टक्कर मारी और फिर मौके से फरार हो गया। यह घटना दूसरी कार के डैशकैम में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। तेज़ रफ्तार कार ने लेन बदलते समय टक्कर मारी जिसमें बाइक चलाने वाले और उसके पीछे बैठे शख्स को मामूली चोटें आईं हैं।
read more at Times Now नवभारत


